अहलेबैत न्यूज़ (अ) एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सेना के ख़ातेमुलअंबिया (स) वायु रक्षा केंद्र के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल फरज़ाद इस्माइल ने बुधवार को कहा कि ख़ातेमुलअंबिया (स) वायु रक्षा केंद्र इस्लामी क्रांति के दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि आज ईरान अपने पैरों पर खड़ा होने में सफल हो गया है और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल और दुश्मन का पता लगाने वाले आधुनिक राडारों का मालिक है। ब्रिगेडियर जनरल फरज़ाद इस्माइल ने कहा कि आज इस्लामी क्रांति के दुश्मन ईरान की शक्ति और क्षमता को खुद अपनी आँखों से देख रहे हैं।